राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में 28, 29 और 30 दिसंबर को ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, कई मार्ग बंद

The Ranchi News
3 Min Read

रांची:- माननीय राष्ट्रपति महोदया के 28, 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को रांची आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार इन तीन दिनों में शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

🔴 28 दिसंबर 2025 को ट्रैफिक व्यवस्था

28 दिसंबर को शाम 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक रांची शहर में सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, बस एवं सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

रातु एवं काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन कांके की ओर से रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

इस दिन हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास से लोक भवन तक के मार्गों पर दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।

🔴 29 दिसंबर 2025 को दो चरणों में पाबंदी

29 दिसंबर को सुबह 7:00 से 11:00 बजे तथा शाम 4:00 से रात 8:30 बजे तक रांची शहर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।

  1. रातु/काठीटांड जाने वाले वाहन कांके की ओर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
  2. नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  3. जमशेदपुर एवं बुंडू की ओर से आने वाले वाहन टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  4. रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड से जाएंगे।
  5. खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

🔴 30 दिसंबर 2025 को सुबह से शाम तक प्रतिबंध

30 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रांची शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, बस और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हिनू चौक से लोक भवन तक के सभी प्रमुख मार्गों पर इस अवधि में यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

भारी मालवाहक वाहन केवल रिंग रोड से परिचालित होंगे।

ट्रैफिक एसपी राँची

🚨 ट्रैफिक पुलिस की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व Ranchi Traffic Advisory की जानकारी लें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *