राँची:- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का नहाय खाय से शुभारंभ हो चुका है। रांची झारखंड के उभरते हुए गीतकार संगीतकार सचिन शर्मा द्वारा छठ गीत प्रस्तुत किया गया है गीत के बोल हैं “अंगना से दुआरा सजैबै छठी मइया”।
यह छठ गीत रांची झारखंड की बायोकेमिक होम्योपैथिक चिकित्सा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रजनी शर्मा चंदा के द्वारा लिखा गया है। दीप्ति कुमारी और सचिन शर्मा की सुमधुर आवाज में इस गीत की प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक है। इस कहानी आधारित छठ गीत का डायरेक्शन, ग्राफ़िक्स एवं एडिटिंग मुंबई के जाने-माने डायरेक्टर राहुल आर्यन ने किया है। प्रस्तुत गीत में हरेक मनोकामना को पूर्ण करने वाली छठी मां से एवं सूर्य देव से करुण विनती करते दंपति की कहानी है, जिसकी मनोकामना छठी मइया पूर्ण करती हैं। मुख्य कलाकार की भूमिका में अनुभा सिन्हा एवं अंकित सिन्हा हैं। सह-कलाकार के रूप में निर्मल कुमारी, संगीता शर्मा, डॉ. रजनी शर्मा ‘चंदा’ , पुष्पा सहाय ‘गिन्नी, कार्तिक अमन शर्मा, उदय कुमार बरनवाल , ज्योति शुक्ला, रुचि पांडे, दीप्ति कुमारी, राजलक्ष्मी, सत्यम शर्मा, रेनू उपाध्याय, रानी पांडे, कंचन पांडे आदि शामिल रहीं। कोरस संगीत सहित इस गीत को पूर्ण करने में कंचन पांडे ,शैली शालीन ,वैष्णवी सोनी, खुशी कुमारी, चंदन यादव , अजय करण, अमन ठाकुर , ऋतिक प्रसाद , ऋतुराग मिश्रा
अंशु राज, विवेक, इंद्रगुरु, हर्ष गौतम, नीरज, विशाल कच्छप इनकी अहम भूमिका रही। प्रकृति से जुड़े हुए इस पर्व की महत्ता को वर्तमान में सारा संसार मानता है। अध्यात्म में जो शक्ति होती है उसके आगे पूरी दुनिया नतमस्तक है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते हुए सूर्य के साथ-साथ डूबते हुए सूर्य की भी आराधना की जाती है, जो हमें निराशा के अंधकार से उज्जवल रोशनी की ओर ले जाती है। छठ महापर्व लोकजन से जुड़ा हुआ ऐसा पर्व है जिसे सभी अत्यंत हर्षो उल्लास से मनाते हैं। टीम के सभी सदस्यों ने छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए इस छठ गीत को समाज को समर्पित किया है।
निवेदक
डॉ रजनी शर्मा ‘चंदा’
