डॉ उमेश कुमार बने अत्यंत पिछड़ा वर्ग महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:-झारखंड के अत्यंत पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों को एकजुट करने के उद्देश्य से अत्यंत पिछड़ा वर्ग महासभा का गठन किया गया होटल सिटी पैलेस लालपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्व समिति से केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें डॉ उमेश कुमार को अध्यक्ष प्रेम वर्मा संयोजक रवींद्र वर्मा प्रधान महासचिव जमील अख्तर उपाध्यक्ष फेकू ठाकुर सतेंद्र वर्मा विनोद ठाकुर राजा कर्मकार जमील अख्तर आजाद और चंदेश्वर प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाए गए इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में शिवनारायण हजम अमित वर्मा जितेंद्र चंद्रवंशी सुजीत शर्मा नवल किशोर सिंह सहित 21 लोगों को रखा गया है

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉउमेश कुमार ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग में जो जातियां आती है उन जातियों को अधिकार झारखंड में नहीं मिल पा रहा है ठीक से आरक्षण से भी समाज के लोग वंचित हैं इन सभी जातियों को अधिकार दिलाने के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग महासभा का गठन किया गया है हम लोग मजबूती से समाज के लिए लड़ेंगे और जरूरत पड़े तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे

इस अवसर पर संयोजक प्रेम वर्मा ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 135 जातियां आती है झारखंड में सबों को आरक्षण देने के नाम पर सरकार झुनझुना दे दी है हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे

प्रधान महासचिव रवींद्र वर्मा ने कहा कि झारखंड में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की जातियां की संख्या काफी है उसे अनुपात में हमें सामाजिक राजनीतिक हक नहीं मिल रहा है अत्यंत पिछड़ा वर्ग को मजबूत करने का समय आ गया है इसको हम लोग पूरे झारखंड में मजबूत करेंगे और अपनी पूरी ताकत लगा देंगे

बैठक में मुख्य रूप से फेकू ठाकुर राजेंद्र वर्मा विनोद ठाकुर जीमेल 18000 राजा कर्मकार जनेश्वर पाल अमित वर्मा जितेंद्र चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *