राँची:-जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 26 जनवरी 2026 के अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर रांची में झण्डोत्तोलन किया गया।झण्डोत्तोलन के समय वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त रांची, श्री सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रांची, श्री संजय कुमार भगत , जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, उप समाहर्ता, भूमि सुधार रांची, श्री मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, कार्यपालक दंडाधिकारी, श्री संजय कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, ट्रेजरी ऑफिसर रांची, श्रीमती सारिका भगत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रवि शंकर मिश्रा, एन.डी.सी. रांची, डॉ. सुदेश कुमार एवं सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
झण्डोत्तोलन के उपरांत जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिलावासियों, सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी संवैधानिक मूल्यों, एकता और विविधता की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है। सभी को राष्ट्र की प्रगति एवं विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
