हजारीबाग:- दिनांक 05.12.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम डोडिया एवं मोर्निया में वन विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
*बरामदगी :*
घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं
1. (05) सेक्शन पाइप
2. 4 डिलीवरी पाइप
3. 2 हौंडा सेट
अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।
*संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :*
1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही
2. श्री चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल
3. श्री बिनोद कुमार पु0 नि0 बरही थाना प्रभारी
4. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण
5. Si रवि रंजन
6. Si सुबिन्दर राम
7. Asi बदल महतो एवं सशत्र बल
8. कुलदीप महतो बनपाल
अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
