संवाददाता:- रेखा प्रजापति
रांची: दिनांक 09-10/02/2026 की रात्रि 3:00 बजे करीब एक सूचना प्राप्त हुआ कि कचहरी चौक के पास दो व्यक्ति और किन्नरों के बीच मारपीट की घटना घटी है। इसके बाद दोनों व्यक्ति के द्वारा पहले किन्नरों को उठाकर पटक दिया गया। इसके बाद बोलेरों से उसको कुचल दिया गया। उसके बाद 2-3 बार बोलेरो से लगातार किन्नर को कूचला गया। इसके बाद वहाँ पर किन्नर एवं अन्य लोगों के द्वारा विरोद्ध किया गया, तो उनलोगों को भी दोनों व्यक्ति के द्वारा मारपीट किया गया। इसके बाद फिर दोनों बोलेरो में बैठकर वहाँ विरोध कर रहे एक व्यक्ति को अपना गाड़ी से तेज गति से कुचल दिया। इस पर बंटी कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रोड में गिर गया। तत्पश्चात दोनों ने बंटी कुमार को गाड़ी का डिक्की में लादा और रातू की तरफ भागा। इस पर अन्य दोस्तों के द्वारा डायल-112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दिया गया।
पुलिस को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग तथा अन्य पुलिस गाड़ियों द्वारा उनका पीछा किया गया। पुलिस द्वारा जब पकड़ने का प्रयास किया गया तथा अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी की गई, तो इनलोगों के द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी 2 बार टक्कर मारी गई तथा जान मारने के नियत से कूचलने का प्रयास किया गया। पुनः उक्त गाड़ी का पीछा करते हुए माण्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्की गाँव की ओर आगे बढ़ने पर पुनः काला रंग का वही बोलेरो नं०-JH01FD-5302 को आगे खड़ा पाया। जिसे उतरकर घेरकर रोकने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम के द्वारा PA सिस्टम से बोलेरो में सवार दोनों व्यक्ति को परिचय बताते हुए गाड़ी रोकने एवं सरेन्डर करने का चेतावनी दिया। परन्तु फिर भी दोनों व्यक्ति द्वारा पुलिस की ओर अपनी गाड़ी को काफी तेजी से चलाकर जान मारने के नीयत से धक्का मारा, जिससे अंगरक्षक हव० 29 प्रमोद भगत को चोटें आयी। आमजनों के सूरक्षार्थ तथा आत्मरक्षार्थ उक्त गाड़ी को रोकने के लिये टायर में लक्षित कर फायरिंग किया गया। जिससे एक गोली आगे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को लगी। घायल व्यक्ति जिसे ये दोनों गाड़ी में उठाकर ले गये थे। उसे पुलिस के डर से उतार दिया गया था। उक्त स्थान से उस व्यक्ति को ईलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद दोनों के बारे में पता किया गया, तो पता चला कि इस्तियाक अंसारी पिता-उस्मान अंसारी पता देवड़ी पिस्का नगड़ी थाना- नगड़ी का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता :-
(1) गुरफान अंसारी (उम्र 30 वर्ष) पिता- आजाज अंसारी, पता- पिस्का नगड़ी नारो, थाना-नगड़ी, जिला-राँची।
(2) इस्तियाक अंसारी (उम्र 25 वर्ष) पिता-स्व० उस्मान अंसारी, पता-देवड़ी पिस्का नगड़ी, थाना- नगड़ी, जिला-रॉची।
अपराधिक इतिहास :-
1. इस्तियाक अंसारी (उम्र 25 वर्ष) पिता-स्व० उस्मान अंसारी, पता-देवड़ी पिस्का नगड़ी, थाना- नगड़ी, जिला राँची के विरूद्ध नगड़ी थाना कांड सं0-37/2024 दि०-17.02.2024 धारा-147/148/149/153(b)/186/188/323/332/337/338/353/395(a)/307 / 427 भा० द० वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 सार्वजनिक सम्पति रोकथाम अधि० दर्ज है।
