रांची में IBSA द्वारा नवरात्रि पर डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया।

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: IBSA की डायरेक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि आने वाले नवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य में IBSA की ओर से डांडिया नाइट का भव्य आयोजन होटल आदित्य बरियातू रोड में किया गया। जिसका और शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि समाजसेवी शंकर दुबे, नन्द किशोर सिंह चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि सोनाली भट्टाचार्य ने सामूहिक रूप से किया। दीप प्रज्वलन एवं माता रानी की पूजा अर्चना हुई और फिर गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, भक्तिमय गीत में सैकड़ो महिलाओं के द्वारा गरबा नृत्य सामूहिक रूप से किया गया। सभी लोग काफी रंग बिरंगी पोशाक में डांडिया खेल रहे थे।

डांडिया नाइट कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर,अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में तरह-तरह के पुरस्कार भी वितरित किए गए।

गायक कुमार गहलोत, कविता होरो और विनाश्री ने भी अपने गायन से कार्यक्रम को और रुचिकर बना दिया। नीलू सिंह को बेस्ट ड्रेसअप और संध्या सिंह को बेस्ट गरबा नृत्य के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीत सिन्हा,शंकर दूबे, नंद किशोर सिंह चंदेल,सोनाली भट्टाचार्या, खुशी कांकन,गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, रीना सिंह, रीता दुबे, नीलू सिंह,तरंग मित्तल, राजीव रंजन मिश्रा, प्रियंका जायसवाल,अमृता शर्मा,अनुपमा झा,ममता,अंजू रानी,अनुपम कुमारी,रोमी, सुनीता, पिंकी, पूनम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *