संवाददाता: रेखा प्रजापति
रांची: रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत निगम एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम की भू-संपदा कोषांग के अधिकारियों एवं संबंधित अंचल कार्यालय के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या–06, बांधगाड़ी क्षेत्र में स्थित सरकारी भूमि, मुख्य मार्ग, दुकानों एवं भवनों की मापी की गई, ताकि अतिक्रमित क्षेत्र की स्पष्ट एवं तथ्यपरक जानकारी प्राप्त की जा सके।


▶️इस दौरान सरकारी भूमि के प्लॉट संख्या–537, खाता संख्या–169, रकबा 2.02 एकड़ भू-भाग की मापी कर विधिवत सीमांकन कार्य किया गया।

▶️मापी के क्रम में उक्त भूमि पर तीन भवन एवं एक चाहरदीवारी को अतिक्रमण के अंतर्गत पाया गया।
इसके अतिरिक्त आसपास के अन्य प्लॉटों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अंचल कर्मी को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आंशिक रूप से शेष नापी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने की बात कही गई है।
▶️सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
