हरमू रोड स्थित Express Residency का निगम द्वारा पुनः निरीक्षण, नक्शा स्वीकृति के बाद ही शुरू होगा निर्माण कार्य

The Ranchi News
1 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

Ranchi:- आज दिनांक 12.02.2026 को हरमू रोड स्थित B+G+7 भवन (Express Residency) का निगम टीम द्वारा पुनः स्थलीय निरीक्षण किया गया। पूर्व निरीक्षण के दौरान नक्शा वैद्यता समाप्त पाए जाने के कारण टाइल्स एवं पुट्टी से संबंधित कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

आज के निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी ने अपना पक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करते हुए निगम की विधिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे नियमानुसार आवश्यक स्वीकृत नक्शा प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं तथा सभी औपचारिकताओं का विधिवत अनुपालन करेंगे।

भवन स्वामी ने यह भी आश्वासन दिया कि सक्षम प्राधिकारी से विधिवत स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के दिशा-निर्देशों का सम्मान करते हुए नियमानुसार कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नगर निगम द्वारा भी यह स्पष्ट किया गया कि सभी निर्माण कार्य नियमानुसार एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप ही संपादित किए जाने चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *