इटकी और बेड़ो प्रखंड में कांग्रेस का " ब्लॉक संवाद कार्यक्रम", कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहीं मुख्य रूप से मौजूद

The Ranchi News
4 Min Read

Ranchi:- मनरेगा संग्राम , पेसा कानून , SIR के सवाल पर झारखंड कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है . कांग्रेस के BLA जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे . इटकी प्रखंड के शियार टोली स्टेडियम और बेड़ो प्रखंड के बिशु भगत महिला कॉलेज परिसर में ” ब्लॉक संवाद कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य रूप से शामिल हुई . AICC के राहुल बल एवं मास्टर ट्रेनर सुभाष नाग ने संवाद में मौजूद BLA को प्रशिक्षण दिया .

इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मौजूदा राजनीति में मनरेगा संग्राम , पेसा कानून और SIR जैसे मुद्दों की गंभीरता और बारीकियों को समझने की जरूरत है . ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच मनरेगा संग्राम का महत्व , पेसा कानून से फायदा और SIR से मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा को विस्तार से BLA को बताना है . उन्होंने कहा कि BLA गांव – गांव , घर – घर जाकर केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश करने के साथ जनता की आवाज बनने का काम करेंगे . राज्य की गठबंधन वाली सरकार ने जिस पेसा नियमावली को जनता के सुपुर्द किया है उसी मुद्दे पर 18 साल तक बीजेपी की सरकार ने चुप्पी साधे रखा . बीजेपी की कथनी और करनी में कितना बड़ा फर्क है इसे जनता को समझना होगा . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि अनुसूचित क्षेत्र के लिए पेसा बहुत जरूरी है और गांव के लोगों को पेसा नियमावली के तहत मिलने वाले अधिकार को गहराई से समझना होगा . महात्मा गांधी जी ने ग्राम स्वशासन की बात कही थी , जो आज पेसा नियमावली से साकार हो रही है . ग्राम सभा की क्या ताकत है इसे गांव के लोगों जानना और उसका उपयोग करना होगा . केंद्र सरकार ने मनरेगा से उसकी आत्मा को छीन लिया है .पहले जरूरत के हिसाब से रोजगार मिला करता था , आज सरकार उस जरूरत का निर्धारण करेगी . ये मनरेगा से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार को खत्म करने की साजिश है . SIR के जरिए केंद्र सरकार देश की जनता से उसकी पहचान साबित करने को कह रही है . दस्तावेज और कागजी उलझनों में फंसा कर जनता को उनके वोट के अधिकार से दूर किया जा रहा है . इन सभी हकीकत से झारखंड की जनता को रु ब रु होना है और BLA इसमें जनता के लिए मददगार साबित होंगे .

ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में इटकी प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली , बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव , उप प्रमुख मुद्दसिर हक , मुस्लिम हुसैन , पांचू उरांव , संजय कच्छप , मंजूर अंसारी , मुन्ना मल्लिक , नवल किशोर सिंह , अरविंद गिरी , नंदलाल महतो , राजन किस्पोट्टा , अबू माज , इबरार इमाम , लखन लकड़ा , आकाश उरांव , शिशु गोप सहित अन्य मुख्य रूप से शामिल हुए .

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *