रांची :- आज दिनांक 19/09/2025 राजकृत मध्य विद्यालय राजा उलातू में वाई .बी.एन. यूनिवर्सिटी, रांची के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया । जिसमें राजकृत मध्य विद्यालय के प्राचार्य आलोक जी और उनके विद्यार्थियों के भरपूर सहयोग से पूरे कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक द्वारा संबोधन में यह कहा गया कि स्वच्छता ही जीवन है ,साथ ही विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता के जरिए ही हम अपने स्वास्थ्य को सवार सकते हैं ,इसलिए स्वच्छता अभियान की जागरूकता गांव-गांव में जरूरी है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएसएस समन्वयक डॉक्टर कौशल किशोर ,दीप्ति मैडम शामिल हुए ।
