मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:-मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा तथा श्री दीपक कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *