चतरा:- दिनांक-04.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तुड़ाग जंगल में कार लगा कर कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री कर रहे है। प्राप्त गुप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु श्री संदीप सुमन, अुनमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा एवं श्री विपिन कुमार, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, सदर थाना चतरा के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तुड़ाग जंगल में चिन्हित स्थानों पर घेरा बन्दी कर छापामारी किया। जहॉ से ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री करते हुए 05 तस्कर को पकड़ा गया, जिनका बारी बारी से तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में अवैध ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब-31.19 ग्राम, आई0-20 कार रजि0 नम्बर-JH02BH-1938 एवं 05 मोबाईल को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।
इस संदर्भ में सदर थाना काण्ड सं0-06/2026, दिनांक-04.01.2026, धारा-21(बी0)/ 22(बी0)/25/27/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।
*जप्त समानों की विवरणी*
1 अवैध ब्राउन शुगर वजन-31.19 ग्राम
2 आई0-20 कार रजि0 नम्बर- JH02BH-1938
3 स्मार्ट मोबाईल-05
*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम एवं पता -*
1 रूपेश कुमार दॉगी, उम्र-25 वर्ष, पिता दिनेश दॉगी, साकिन-मघनिया, थाना-मयुरहण्ड, जिला-चतरा।
2 निरज कुमार यादव उम्र-19 वर्ष, पिता रामबृक्ष यादव, साकिन-ढोढी, थाना-मयूरहण्ड, थाना-सदर, जिला-चतरा।
3 प्रकाश कुमार दॉगी, उम्र-27 वर्ष, पिता स्व0 रामाधीन दॉगी, साव-ढोढ़ी, थाना-मयूरहण्ड, थाना$जिला-चतरा।
4 लक्ष्मण कुमार दॉगी, उम्र-19 वर्ष, पिता हरिदॉगी, साकिन-ढोढ़ी, थाना-मयूरहण्ड, थाना-सदर, जिला-चतरा ।
5 राकेश कुमार दॉगी, उम्र-23 वर्ष, पिता महेन्द्र दॉगी, साकिन-लोवागड़ा, थाना-सदर, जिला-चतरा।
*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम*
1. श्री संदीप सुमन, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना, चतरा।
2. श्री विपिन कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, सदर थाना, चतरा।
3. पु0अ0नि0 राहुल सिंह, सदर थाना, चतरा।
4. पु0अ0नि0 टिपू अंसारी, सदर थाना, चतरा।
5. पु0अ0नि0 कुमार गौतम, सदर थाना, चतरा।
6. सदर थाना रिजर्व गार्ड।
