चतरा :- दिनांक-11.12.2025 को रात्री में पत्थलगड्डा थाना से एक सफेद रंग का बलोरो गाड़ी जिसका पंजीयन संख्या – JH18E-6995 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। उक्त के संदर्भ में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या-60/2025, दिनांक-12.12.2025, धारा – 303(2) बी0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में दिनांक-19.12.2025 को पत्थलगड्डा थाना के द्वारा रात्री गश्ती के क्रम में एन्टी क्राईम चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम-जगरनाथी के पास से अभियुक्त रंजीत जयसवाल, पे0 कन्हाई जयसवाल, सा0-छतरपुर, थाना-छतरपुर, जिला-पलामू को चोरी हुई बलोरो जिसका पंजीयन संख्या-JH18E-6995 के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़ाये अभियुक्त रंजीत जयसवाल के निशानदेही पर उसके सहयोगी विकास कुमार, पे0 -टिका साव, सा0-चट्टीपेटो, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग के पास से कुड़ू थाना(लोहरदगा) क्षेत्र अन्तर्गत चोरी गयी एक अन्य बोलेरो वाहन (JH01BH-2082) को भी बरामद कर जप्त किया गया ।अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता-
01. रंजीत जयसवाल, उम्र करीब 38 वर्ष, पे0-कन्हाई जयसवाल, सा0-छतरपुर, थाना-छतरपुर, जिला- पलामू)।
02. विकास कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पे0 टिका साव, सा0-चट्टीपेटो, थाना-केरेडारी, जिला- हजारीबाग ।
बरामद सामानों की विवरणी-
01. बलोरो – 02 (जिसका रजि0 नं0-1. JH18E-6995 2. JH01BH-2082 )
02. मोबाईल- 03
03. एक लोहे का “L” Shape में बना हुआ ढ़ाँचा जिसका गाड़ी का लॉक खोलने एवं स्टार्ट करने में उपयोग होता है।
आपराधीक इतिहास-
01 अभियुक्त रंजीत जयसवाल का अपराधिक इतिहास-
1. सदर (पलामू) थाना कांड संख्या-450/2010, दिनांक-22.06.2010, धारा-461/379/411 भा0द0वि0
2. लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-68/2010, दिनांक-22.06.2010
3. पाटन थाना कांड संख्या-93/2025, दिनांक-29.09.2025, धारा-303(2) बी0एन0एस0।
4. छतरपुर थाना कांड संख्या-120/2010, दिनांक-06.10.2010, धारा-414 भा0द0वि0 ।
02. अभियुक्त विकास कुमार का अपराधिक इतिहास-
1. टण्डवा थाना कांड संख्या-61/2011, दिनांक-10.10.2011, धारा-454/380 भा0द0वि0।
2. केरेडारी थाना कांड संख्या-68/2016, दिनांक 21.08.2016, धारा-414/34 भा0द0वि0।
3. केरेडारी थाना कांड संख्या 90/2019, दिनांक-16.05.2019, धारा-307/326/34/504 भा0द0वि0।
छापामारी दल में शामिल व्यक्ति-
01. श्री शुभम कुमार खण्डेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया ।
02. पु0अ0नि0 राकेश कुमार, थाना प्रभारी पत्थलगड्डा थाना ।
03. स0अ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह (अनुसंधानकर्त्ता) ।
04. तकनीकी शाखा के आरक्षी-810 धनेश्वर रविदास ।
05. पत्थलगड्डा थाना सशस्त्र बल ।
===================
पुलिस अधीक्षक चतरा
