चतरा :- पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाया गया है। जिसके फलस्वरुप अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर छापामारी दल के द्वारा डोडा के व्यापार करने वाला मुख्य आरोपी जो हंटरगंज थाना कांड संख्या 106/25 दिनांक 26/08/25 धारा 8/15 b/29 NDPS ACT में प्राथमिकी अभियुक्त है। उदय यादव उर्फ उदय कुमार यादव पिता राजेश्वर यादव ग्राम- आरोला थाना – मोर जिला- दरभंगा ( बिहार) की गिरफ्तारी बिहार के दरभंगा जिले से किया गया है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया I
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1. उदय यादव उर्फ उदय कुमार यादव पिता राजेश्वर यादव ग्राम- आरोला थाना – मोर जिला- दरभंगा ( बिहार)
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/पुलिसकर्मी
1. थाना प्रभारी हंटरगंज प्रभात कुमार
2. पु0अ0नि0 पुरुषोत्तम अग्निहोत्री
3. हंटरगंज थाना, सशस्त्र बल
चतरा पुलिस के द्वारा आम जनता से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की जा रही है तथा नशा मुक्त चतरा बनाने का संकल्प लिया गया है
