राँची:-वाईबीएन विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने बीआईटी मेसरा में आयोजित CDMEZIT क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 में एनयूएसआरएल के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट और 152 रनों से प्रभावशाली विजय प्राप्त की। टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर समन्वय एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।
टीम का नेतृत्व कप्तान सचिन प्रकाश ने किया। मैच के दौरान शिवम एवं नितीश ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह टीम वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज एवं कोच श्री सुमित कच्छप के मार्गदर्शन में खेल रही है। उनके प्रभावी नेतृत्व एवं प्रेरणा से टीम ने यह सराहनीय सफलता अर्जित की।
