आकाश रंजन
राँची :- विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ICAR–राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (NISA), ICAR- भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, पूर्वी क्षेत्र शोध परिसर रांची एवं कृषि विज्ञानं केंद खूंटी, रांची, लोहरदगा, लातेहार के कृषि विशेषज्ञों ने दिए तकनीकी सुझाव. लाख, मशरूम, मधुमक्खी पालन व उन्नत खेती तकनीक से आयवर्धन के लिए प्रेरित किया एवं भारत एवं झारखण्ड सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गयी.
इन क्षेत्रों में वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन में नवाचार, प्रसंस्करण तकनीकों, और जलवायु अनुकूल कृषि उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर स्थानीय समाधान भी सुझाए। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष किसानों की स्वप्रेरित और उत्साहजनक सहभागितादेखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण किसान कृषि परिवर्तन को लेकर सजग और तैयार हैं।
इस मौके पर ICAR के वैज्ञानिकगण सखा राम काले, प्रेरणा नाथ, अचिन्त्य प्रमाणिक, देवबन्ध्या महापात्र, अनिर्बन दत्ता, दीपक राय, विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं आत्मा के परियोजन निदेशक अनुरंजन कुमार, एटीएम,बीटीएम का सहयोग सराहनीय रहा.