सुखदेवनगर में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ़्तार, 25 पुड़िया व 33,530 रुपये बरामद

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- दिनांक 21.08.2025 को समय करीब 18.40 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पहाड़ी टोला, इरगु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित इरफान असारी उर्फ जुबेर आलम अपने घर के पास रहकर नशा से संबंधित प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स को एक लडका के द्वारा बिक्री किया जा रहा है जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा प्रतिबंधित नशीला ड्रग्स की छापामारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक महोदय, कोतवाली के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत पहाड़ी टोला, इरगु रोड स्थित इरफान अंसारी उर्फ जुबेर आलम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता तबरेज आलम, सा०- पहाड़ी टोला, इरगु रोड मस्जिद के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के घर पर छापामारी कर 1) एक छोटा प्लास्टिक में एल्युमिनियम फ़ाईल मे लपेटा हुआ कुल 25 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन करीब 3.11 ग्राम तथा (2) कुल 33,530/- रुपया को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काड संख्या 453/25, दिनांक 21.08.2025, धारा 21(a)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड के प्राथमिकी अभियुक्त इरफान अंसारी उर्फ जुबेर आलम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता तबरेज आलम, सा०- पहाड़ी टोला, इरगु रोड मस्जिद के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *