रातु में ब्राउन शुगर का धंधा बेनकाब, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

The Ranchi News
3 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

रांची:- दिनांक-01.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रातु थाना क्षेत्र अन्तर्गत रातु चट्टी से एक व्यक्ती ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करता है जो आज रॉची में कहीं ब्राउन शुगर बेचने जा रहा है।

प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, मु० दितीय रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये थाना के अन्य पदाधिकारी के साथ महाराजा तालाब के पास वाहन चेकिंग किये जाने लगा इसी क्रम में समय करीब 07 बजे संध्या एक लड़का जो तालाब तरफ से राजा किला की तरफ आ रहा था, पुलिस को देखते हीं उक्त लड़का पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे छापामारी दल के द्वारा दौडाकर पकड़ लिया गया। पुछ-ताछ के दौरान पकड़ाये लड़का का नाम पता पुछने पर अपना नाम पता अंकित वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष पिता अजय वर्मा ग्राम-रानी बगीचा रोड नं0-03 नियर द्वारिकाधीश वस्त्रालय काठीटॉड थाना रातु जिला रॉची बताया। उक्त व्यक्ति से भागने का कराण पुछा गया तो पुछताछ के क्रम में अपने पास ब्राउण शुगर होने की बात बताया गया। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित कर एन०डी०पी०एस० एक्ट के नियमों का पालन करते हुए पकड़ाये व्यक्ति के तालाशी लेने पर उसके पहने हुए जैकेट के पैकेट से एल्युमिनियम के कॉइल में लपेटा हुआ 20 पुड़िया ब्राउण शुगर तथा 10200/- रु नगद एवं अन्य समान बरामद किया गया ।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरणः-

1. अंकित वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष पिता अजय वर्मा ग्राम रानी बगीचा रोड नं0-03, द्वारिकाधीस वस्त्रालय काठीटॉड थाना रातु जिला रॉची ।

जप्त समानो की विवरणीः-

1. ब्राउण शुगर जैसा पदार्थ एल्युमिनियम कॉइल में लपेटा हुआ कुल 20 पीस पुड़िया जिसका कुल वजन एल्युमिनियम कॉइल सहित करीब 2.58 ग्राम।

2. दस हजार दो सौ रुपया (10200/- रु)

3. मार्ल बोरो एडवांस कोम्पेक्ट कम्पनी का सिगरेट का डिब्बा जिसमें दो पीस सिगरेट ।

4. मोटोरोला कम्पनी का एक ब्लु रंग एंड्रॉयड मोबाइल जिसका आईएमईआई नो&354167859829771/789 जिसमें जियो का सीम लगा हुआ जिसका मो० नं0-7488256396 है ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मीः-

1. श्री अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय, रॉची ।

2. श्री राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रातु थाना ।

3. संतोष यादव, पु०अ०नि० रातु थाना ।

4. अनुरंजन कुमार, पु०अ०नि० रातु थाना ।

5. छोटु कुमार, पु०अ०नि० रातु थाना ।

6. विशेश्वर कुमार, पु०अ०नि० रातु थाना ।

7. महेश प्रसाद कुशवाहा, पु०अ०नि० रातु थाना ।

8. हव0-269 चन्द्रिका यादव

9. आ0-1810 श्रीराम हेम्ब्रम

10. आ0-2997 गुलाम हसनैन एवं थाना के अन्य बल ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *