YBN विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया पराक्रम दिवस और बसंत पंचमी का पर्व

The Ranchi News
2 Min Read

Ranchi:- राजउल्लातु, रांची स्थित YBN विश्वविद्यालय में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी सरस्वती पूजा और पराक्रम दिवस, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। , इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मैम चेयरमैन श्रीमती अंजू यादव , माननीय वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर सत्यदेव पोद्दार,सीएमडी डॉ अंकिता यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय की सीएमडी डॉ अंकिता यादव ने पूजा कर पर्व का शुभ आरम्भ किया। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । सरस्वती वंदना,देश भक्ति गीत, संगीत, नृत्य कर सब ने खूब खुशियां बांटी। पुष्पांजलि, आरती, प्रसाद इत्यादि का भी भरपूर आनंद लिया गया।बीएड कॉलेज, मां कलावती नर्सिंग कॉलेज एवं होमियोपैथी विभाग के द्वारा बच्चों का रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नारे जयकारे खूब लगाए गए। इस पूरे कार्यक्रम का श्रेय वाई बी एन विश्वविद्यालय की सी एम डी डॉ अंकिता यादव को जाता है जिन्होंने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की डिन आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डॉ सुष्मिता महापात्र, डॉ आरती गुप्ता, डॉ बलजीत सिंह, कल्चरल कॉर्डिनेटर डॉ रचना कुमारी, निकिता तिवारी, डॉ सुभाशीष सिंहा, डॉ मधुमंती, सपना केसरी, डॉ सोमनाथ रॉय चौधरी, डॉ संगीता गोप, दीपा,अंशुज, प्रेम प्रकाश का बहुत योगदान रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *