गिरिडीह:- बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उपायुक्त महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में एक बेटी-एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है।
बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली गई
