बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता: बालीडीह में अंतरप्रांतीय मोटरसाइकल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद

The Ranchi News
3 Min Read

बोकारो :-विगत कुछ महिनों से बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, रेलवे गुड्स सेड, गोविन्द मार्केट ईत्यादि क्षेत्रो से लगातार मोटरसाईकिल चोरी की घटना घटित हो रही थी, जिसके आलोक में बालीडीह थाना काण्ड सं0-299/25, 311/25, 319/25, 323/25 एवं अन्य काण्ड दर्ज कर गुणवता पूर्ण अनुसंधान करते हुए. चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी एवं चोरी की घटना के रोकथाम हेतू मेरे द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, बोकारो के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।

गठीत टीम के द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए मानवीय एवं तकनिकी आसूचना के सहयोग से लगातार हो रही चोरी की घटना का उदभेदन करते हुए अंतरप्रांतिय गिरोह का खुलासा किया गया तथा संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर कुल 09 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।

इस गिरोह का मुख्य सरगना समशेर आलम है, जो चोरी की मोटरसाईकिल को बंगाल राज्य के पूरूलीया जिला के विभिन्न क्षेत्रो में अंगद कुमार, सा०-करणडीह, थाना अड्सा, जिला-पुरूलिया के सहयोग से चोरी कर खपाने का काम करते है ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके। सभी गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। समशेर के द्वारा एक अपराधिक गिरोह तैयार कर लिया गया था, जो मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसमे शामिल अन्य अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है तथा और कुछ मोटरसाईकिल बरामद होने की संभावना है। इस प्रकार भविष्य में इस गैंग के पकड़ाने से मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं में अंकुश लगेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता

1. समशेर आलम, उम्र-33 वर्ष, पे०-सज्जाद सा०-सिवनडीह अंसारी, ए ब्लॉक, थाना-माराफारी, जिला-बोकारो।

2. चंदन कुमार नाइक छोटू, उम्र 20 वर्ष, पे०-दुर्गा राम, सा०-मंगलम स्टेडियम के पास, थाना सेक्टर 4, जिला-बोकारो ।

3. अंगद कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे०-मनोहर कुमार, सा०-करण्डी, थाना-अरसा, जिला-पुरुलिया (पं०बं०) ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास :-

1 हरला थाना कांड सं0-134/20, धारा-379/411/413/414 भा० द० वि०।

2.चास थाना कांड सं0-405/23, दि०-05.08. 23, धारा-379/411/347 भा०द०वि० ।

बरामद सामानों की विवरणी

1. हिरो ग्लैमर नं0-JH09AA-6454

2. बजाज पल्सर नं0-JH09X-0861

3. हिरो ग्लैमर नं0- JH02AH-8446

4. आई-स्मार्ट JH09AE-3833

5. हिरो स्पेलेण्डर सीवी जेएच 09एजेड-1929

6. हीरो स्पेलेण्डर सीवी-जेएच09एएक्स-0461

7. हीरो स्पेलेंडर सीविजे जे 1109 एल-47454। बिना नंबर प्लेट का स्पेलेंडर प्रो मोटरसाईकिल

8. काला एवं ब्लू रंग का हिरो होण्ड स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल । रजि० नं० अंकित नही।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

1. नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी,बालीडीह थाना, बोकारो।

2. पु०अ०नि० संदीप कुमार,

3. पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव

4. पु०अ०नि० वीरमणि कुमार

5. पु०अ०नि० अजय कुमार राय

6. पु०अ०नि० चन्द्रदेव कुमार

7. पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर

8. स०अ०नि० नवीन कुमार

9. स०अ०नि० धनेश्वर महतो

10. आ0/272 अमित कुमार सिंह

11. आ0/503 लालदेव मोची

12. आ0/759 राजेश कु० पासवान

13. आ0/1054 बैजनाथ राउत

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *