रांची | उच्च न्यायालय, झारखंड के निर्देश के बाद राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाने के लिए रांची यातायात पुलिस ने बीते दो महीनों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों पर कड़ी कार्रवाई करना था।
यातायात पुलिस की सभी थाना क्षेत्रों में लगातार हुई इस कार्रवाई के दौरान 10 प्रमुख श्रेणियों में कुल 28,000 से अधिक चालान काटे गए। पुलिस के अनुसार यह अभियान सख्ती से आगे भी जारी रहेगा।
अभियान के दौरान मुख्य कार्रवाई —
• नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग – 20,947 चालान
• ब्लैक फिल्म – 1,776
• प्रेशर हॉर्न – 1,617
• लाइट फिटिंग उल्लंघन – 1,042
• गलत दिशा में ड्राइव – 788
• ट्रिपल राइडिंग – 369
• अनधिकृत फ्लैग/बोर्ड – 218
• ड्रंकन ड्राइव – 169
• मॉडिफाइड साइलेंसर – 156
• टोइंग वाहन कार्रवाई – 152
पुलिस ने बताया कि चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई। बिना रजिस्ट्रेशन, बिना लाइसेंस, गलत पार्किंग, गलत साइड ड्राइविंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों में बड़ी संख्या में चालान किए गए।
रांची यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने वाहनों का मोटरयान अधिनियम के तहत ही संचालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
