राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 33.18 ग्राम ब्राउन शुगर, 6.82 लाख नगद व वाहन जब्त — चार अभियुक्त गिरफ्तार

The Ranchi News
5 Min Read

 राँची:- दिनांक-10.12.25 को रात्रि करीब 10:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय को एक गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शूगर की खरीद बिकी हो रही है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर,  रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम SIT का गठन किया गया। इसके बाद SIT टीम द्वारा सुखदेवनगर स्थित कुम्हार टोली, चूना भट्टा के पास टीम के द्वारा अमित सोनी के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया तो घर में अमित सोनी को पाया गया एंव उसके घर के दूसरा तल्ला में कपड़ा के बीच में छिपा के रखा हुआ ब्राउन शूगर 20.58 ग्राम बरामद किया गया। इसके बाद उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये सासाराम के शाहिद नामक व्यक्ति से ब्राउन शूगर लाकर रॉची में उँचा दाम में बेचते है। आगे इनके द्वारा बताया कि ब्राउन शूगर खरीद बिकी से संबंधित वैध कागजात की माँग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

आगे इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि अखिल मेमोरियल गली, रातू रोड में अनिकेत कुमार उर्फ सिनु एवं उसका परिवार के लोग भी घर से ही ब्राउन शूगर का खरीद बिकी करते है। इस पर रात्रि करीब 02:30 बजे अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के घर में विधिवत् छापामारी किया गया तो घर पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु एवं उसका भाई सोनु कुमार को घर में पाया गया। इसके बाद उन दोनों को विधिवत् बदन की तलाशी लेने पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के पैंट के पॉकेट से प्लास्टिक में लपेटा हुआ ब्राउन शूगर कुल 10.20 ग्राम एवं सोनू कुमार के पैंट से कुल-240 ग्राम बरामद हुआ। इसके बाद घर का तलाशी लने पर अनिकेत कुमार उर्फ सिनु की पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु को एक कमरा में सोते हुए पाया गया। इस पर उसकी पत्नी को महिला स०अ०नि० पुष्पमः कुमारी के द्वारा उठाने पर बोला गया तो वह बेड से उठने के लिए मना कर दी। इस पर उनको तलाशी में सहयोग के लिए बोलने पर अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु उठी और बेड से कंबल को हटाया गया तो बेड में अपने साथ 5,82,000/ रूपया ओढ़कर छिपा रखी थी। इसके बाद सभी से पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि अनिशा कुमारी उर्फ अन्नु भी ब्राउन शूगर खरीद बिकी में शामिल है और ये पैसा भी ब्राउन शूगर बेचकर ही जमा किया गया था। और कुछ दिन में अनिकेत कुमार उर्फ सिनु सासाराम के पिन्टु साह के पास से ब्राउन शूगर लाकर रॉची में घर से और घूम-घूम कर ब्राउन शूगर बेचते। इसके बाद तीनों को विधिवत् गिरफ्‌तार किया गया। और इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-647/25 दिनांक-11.12.25 धारा-11 (2) (b) बी०एन०एस० 23 & 21(b)/22/29 एन० डी० पी०एस० एक्ट 1985 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।

*गिरफतार अभियुक्तों का नाम पताः-*

1. अनिकेत कुमार उर्फ सिनु उम्र 23 वर्ष पे० राम बचन यादव पता-अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची।

2. अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी उम्र 29 वर्ष पे० स्व० विजय सोनी पता कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची।

3. सोनू कुमार उम्र 21 वर्ष पे० राम बचन यादव पत्ता-अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड,

थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची।

4. अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु उम्र 21 वर्ष पति अनिकेत कुमार उर्फ सिनु सा०- अखिल मेमोरियल स्कूल

गली, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची।

*बरामदगीः-*

1. ब्राउन शूगर कुल-33.18 ग्राम (बाजार मूल्य-6,60,000 / रूपया)

2. कुल रूपया-6,82,000 / रूपया नगद ।

3.३. महिन्द्रा स्कॉपियों T0925 Jh3148C

4. स्कूटी JH01dh-7025

*अपराधिक इतिहासः-*

अनिकेत कुमार उर्फ सिनु पे० राम बचन यादव पता अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड,

थाना-सुखदेवनगर जिला-रांची।

1. लालापुर थाना काण्ड सं0-33/22 धारा-392 भा०द०वि०।

2. कोतवाली थाना काण्ड सं0-81/23 धारा-354/354वी/504/506/509 मा०८०वि० ।

3. सुखदेवनगर पोस्को-135/23, धारा-323/341/354/354ए/354डी/504/506/34 मा०द०वि० एवं 10/12 पोस्टो एक्ट।

अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी पे० स्व० विजय सोनी पताकम्हार टोली, चूना भ‌ट्ठा, थाना-

सुखदेवनगर, जिला-रांची।

1. लालपुर थाना काण्ड सं0-337/14 धारा-382/356 भा०द०वि०।

2. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-443/21 धारा-21 (बी)/22 एन०डी०पी०एस एक्ट।

*छापामारी टीमः-*

1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची।

2. श्री प्रभात कुमार बेक, पुलिस उपाधीक्षक, राँची।

4. श्री सुनिल कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।

5. स०अ०नि० पुष्पम कुमारी, महिला थाना।

6. पु०अ०नि० बजरंग टोप्पो सुखदेवनगर थाना।

7. पु०अ०नि० बबलू बेसरा, सुखदेवनगर थाना।

8. पु०अ०नि० अमित कुमार सुखदेवनगर थाना।

9. स०अ०नि० बिनोद सोनी, सुखदेवनगर थाना।

10. सशस्त्र बल ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *