जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार

The Ranchi News
2 Min Read

जामताड़ा:- पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताडा के निर्देशन में पु०नि० प्रकाश सेठ, पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के निकट अकसिया पेड़ के जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी-

(1) सद्दाम अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता सिद्दिक मियाँ

(2) तसलीम रजा, उम्र 24 वर्ष, पिता मरहूम दखलु मियाँ दोनों ग्राम लोहरबंधा

(3) सबीर अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता पहलु मियाँ, ग्राम उपर-भीठरा

(4) सलामत अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता अयुब अंसारी, ग्राम लोहरबंधा चारों धाना करमाटीड

(5) तजाउल अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पिता अयुब मियाँ, ग्राम बाँकुडीह, थाना नारायणपुर सभी जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 72/25, दिनांक 09.12.2025, धारा 111(2) (b)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) /319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 & 66(B) (C) (D) (T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023, के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 05

बरामद किये गये सामानों की विवरणी

(1) मोबाईल -09

(2) सिम कार्ड-12

अपराध शैली: विभिन्न प्रकार के पैसे के लेन-देन संबंधी एप अथवा सोशल मिडिया एप संबंधी APK file को वाट्सअप के माध्यम से भेजकर अथवा लिंक भेजकर इंस्टॉल करवाकर मोबाईल/इलेक्ट्रनिक डिवाईस का एक्सेस प्राप्त कर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।

अपराधिक इतिहास : यह कि प्राथमिकी अभियुक्त तजाउल अंसारी साईबर अपराध थाना कांड संख्या 11/24. दिनांक 21.02.2024, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।

कार्यक्षेत्र मुलत: झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *