गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बनाते 5 हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

The Ranchi News
5 Min Read

Ranchi:- दिनांक-17.11.2025 को समय 21.40 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 08 से 10 की संख्या में हथियार बन्द अपराधी ग्राम कुरमीचक स्थित मरघट्टी के समीप सुनसान जगह पर लूट-पाट की योजना बना रहे हैं। उक्त आशय की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा को देते हुये उनके निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन थाना प्रभारी, गोड्डा मुफस्सिल के नेतृत्व में किया गया। छापामारी दल के साथ सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम कुरमीचक स्थित मरघट्टी के समीप सुनशान खेत के बीच स्थित जर्जर भवन के पास छापामारी टीम पहुँची, तो मोबाईल टॉर्च की रोशनी दिखाई दिया व बात-चीत की आवाज सुनाई दे रहा था, जिसे सुनकर छापामारी टीम के द्वारा उक्त भवन को चारों तरफ से घेराबंदी किया जाने लगा तभी आवाज सुनकर अंदर बैठे लड़कें भागने लगे, जिसे छापामारी दल के सहयोग से खदेड़कर 05 लड़कों को पकड़ लिया गया एवं कुछ लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पकड़ाये हुये लड़कों का नाम-पता पूछा तो क्रमशः अपना नाम 1. शिवम कुमार 2. उत्तम कुमार साह 3. सुमन कुमार पंडित 4. प्रदीप कुमार साह एवं 5. गुलशन पंडित बताया, तलाशी नियमों का पालन करते हुये बारी-बारी से सभी का जमा तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में 1. शिवम कुमार के पास से लोडेड एक देशी कट्टा एवं बायें पॉकेट से एक जिन्दा गोली बरामद किया 2. गुलशन पंडित के पास से लोडेड एक देशी कट्टा एवं एक REDMI कम्पनी का स्मार्ट फोन 3. प्रदीप कुमार साह के दाहिने पॉकेट से दो जिन्दा गोली तथा एक ONE PLUS कम्पनी का स्मार्ट फोन 4. सुमन कुमार पंडित के दाहिने पॉकेट से एक REDMI कम्पनी का स्मार्ट फोन 5. उत्तम कुमार साह के बायें पॉकेट से एक MOTOROLA कम्पनी का स्मार्ट फोन पाया। तत्पश्चात् जर्जर भवन के समीप खड़े दो मोटरसाईकिल के बारे में पूछने पर पकड़ाये हुए लड़कों में से 1. गुलशन पंडित ने काला व हरा रंग का होण्डा एस.पी. 125 मोटरसाईकिल निबंधन संख्या-JH04AD-4089 2. प्रदीप कुमार साह ने लाल रंग का होण्डा एस.पी. 125 मोटरसाईकिल निबंधन संख्या-JH17Y-0859 को अपना-अपना बताया। तदोपरांत अवैध हथियार व अन्य समान को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया एवं पकड़े गए सभी लड़कों को डकैती की योजना बनाने व अवैध देशी कट्टा व कारतुस रखने के आरोप में गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर गिरफ्तार किया गया। थाना आने के उपरांत औपचारिक प्राथमिकी गोड्डा मुफ्फसिल थाना काण्ड संख्या-202/2025 दिनांक-18.11.2025 धारा-310(4)/310(5) BNS-2023 एवं धारा-25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापामारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-*

1. शिवम कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता-रंजित पंडित, सा0-कुरमीचक थाना-गोड्डा (मु0), जिला-गोड्डा।

2. उत्तम कुमार साह, उम्र करीब 19 वर्ष पिता- विष्णु साह,सा0-सुन्दरमोड़ भलुका, थाना-सुन्दरपहाड़ी, जिला-गोड्डा।

3. सुमन कुमार पंडित उम्र करीब 18 वर्ष पिता-रुपनारायण पंडित, सा0-सरौनी बाजार, थाना-गोड्डा मु0, जिला-गोड्डा।

4. प्रदीप कुमार साह उम्र करीब 20 वर्ष पिता-कुलदीप साह, सा0-सरौनी साह टोला, थाना-गोड्डा मु0, जिला-गोड्डा।

5. गुलशन पंडित उम्र करीब 22 वर्ष पिता-राजेश पंडित, सा0- कुरमीचक, थाना-गोड्डा (मु0), जिला-गोड्डा।

*बरामद/जप्त सामग्री :-*

1. दो देसी कट्टा

2. 05 जिंदा गोली, जिसके पेंदे पर 8 MM KF अंकित।

3. हरा रंग का होण्डा SP-125 मोटरसाईकिल निबंधन सं0-JH04AD-4089

4. लाल रंग का होण्डा SP-125 मोटरसाईकिल निबंधन सं0-JH17Y-0859

5. दो Redmi कम्पनी का स्मार्ट फोन

6. एक One+ कम्पनी का स्मार्ट फोन

7. एक Motorola कम्पनी का स्मार्ट फोन

*छापामारी टीम में शामिल :-*

1. पु0नि0 श्री मधु सुदन मोदक सदर प्रभाग, गोड्डा।

2. पु०अ०नि० आनंद कुमार साहा, थाना प्रभारी, गोड्‌डा मुफ्फसिल थाना।

3. पु०अ०नि० राजेश रंजन, गोड्‌डा मुफ्फसिल थाना।

4. पु0अ0नि0 विकास कु0 गुप्ता, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

5. पु0अ0नि0 मुकेश कुमार राउत, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

6. स०अ०नि० उमेश प्रजापति, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

7. स0अ0नि0 सीताराम महतो, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

8. स0अ0नि0 मनोज कु0 मण्डल, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

9. तकनिकी शाखा, गोड्डा के कर्मी।

10. आ0-137 राजीत दुबे, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

11. आ0-106 संजीव कुमार पंडित, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

12. आ0/108 नरेश कुमार साहा, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

13. आ0-137 राजीव पासवान, गोड्डा मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड।

14. चौकीदार VI/15 ब्रजेश कुमार मण्डल, गोड्डा मुफ्फसिल थाना।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *