अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: 8 जून को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मधुकम खजुरिया मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत न्यु लायंस कल्ब, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में व्यक्ति नाम महेश कुमार प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, रातु रोड, सुखदेवनगर,रांची को पकड़ा गया इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति महेश कुमार प्रसाद के पास से (1) एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फ़ॉईल में लपेटा हुआ 01 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन करीब 0.90 ग्राम, (2) एक सिल्वर रंग का ओपो कंपनी का मोबाईल (3) एक सिल्वर रंग का DIZO कंपनी का मोबाईल को विधिवत बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ में उपरोक्त पकडाये गये व्यक्ति के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसकी खरीद बिक्री करते है। तत्पश्चात पकडाये गये व्यक्ति महेश कुमार प्रसाद को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

 

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

1. महेश कुमार प्रसाद उम्र 25 वर्ष, पिता अर्जुन प्रसाद, पता न्यू मधुकम शांतिनगर महुआ टोली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर,जिला राँची

 

 

कांड में बरामद सामानों की सूची:

1) मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.90 ग्राम।

2) 01 पीस ओपो0 कंपनी का स्मार्टफोन ।

3) 01 पीस DIZO कंपनी का मोबाईल ।

 

 

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।

2. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना, राँची।

3. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, सुखदेवनगर थाना, राँची।

4. आ0-1792 रमेश यादव, सशस्त्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची

5. आ0-1672 अजित बली सिंह, सश्सत्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *