अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय द्वारा नवरात्रि पर डांडिया महोत्सव एवं सेवा कार्य का आयोजन

The Ranchi News
1 Min Read

रांची:- अर्पिता महिला मंडल, मुख्यालय, सीसीएल द्वारा गांधी नगर स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल के वरीय सदस्यों गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ महिला मंडल ने सेवा कार्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी की। इस पहल के अंतर्गत चार स्थानीय पानी पुरी एवं चाट विक्रेताओं को राशन किट एवं स्वच्छता किट वितरित किए गए।राशन किट में गेहूं का आटा, तेल, दाल, गुड़ एवं नमक शामिल था।स्वच्छता किट में एक चादर एवं गमछा प्रदान किया गया।

इस सेवा कार्य ने नवरात्रि उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए महिला मंडल की संवेदनशीलता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।

अर्पिता महिला मंडल का यह प्रयास न केवल उत्सव के उल्लास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा भी देता है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *