रांची: प्रशासक महोदय के निर्देशानुसार रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनों में मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19.08. 2025 को सहायक प्रशासक के नेतृत्व में इनफोर्समेंट टीम द्वारा प्रेमसंस मोटर, कांके रोड से लेकर चांदनी चौक, कांके रोड तक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गई:-
➤ सड़क के दोनों ओर की सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया।

▶ नालियों के स्लैब पर बनाए गए अवैध दुकानों को तत्काल हटाते हुए उनका सामान जब्त किया गया।
➤ दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर या बाहर तक दुकान विस्तार करने पर उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

> यह भी निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन सड़क पर न लगें, बल्कि केवल निर्धारित वाहन पड़ाव स्थलों पर ही खड़े किए जाएं।

➤ सभी वाहन पड़ाव स्थलों से अतिक्रमण एवं ठेला, गुमटी एवं अन्य वेंडर्स को हटाया गया।

➤ मुख्य मार्ग के सभी गिफ्ट डीड की भूमि को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किया गया।
> सभी व्यावसायिक भवन मालिकों को भवन के पार्किंग स्थल का उपयोग करने का निर्देश दिया गया ताकि सड़कों पर जाम न लगे।
➤ सहायक प्रशासक द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आज के अभियान के दौरान निगम की टीम द्वारा निम्न सामान जब्त किए गएः गुमटी 02, कैरेट 05, काउंटर 01, ठेला 01. आईरन केज 01, ड्रम 02, रैक 01, बास-बल्ली 10, बैनर / फ्लैस / स्क्रैप प्लास्टिक इत्यादि सामान जब्त किया गया।
