मॉ जीरा देवी इंटर कॉलेज मनिका में वार्षिक उत्सव सह बारहवीं के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- मॉ जीरा देवी इंटर कॉलेज मनिका मे वार्षिक उत्सव सह बारहवी के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया!मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है,, उन्होंने कहा व्यापार से पहले व्यवहार और शिक्षा से पहले संस्कार जीवन का श्रेष्ट मंत्र है!छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एवम शिक्षकों का सम्मान मंजिल पाने का, सफल होने का एकमात्र साधन है!

इससे पूर्व डायरेक्टर बिनोद कुमार ने अपने माता पिता का चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया!झारखण्ड के परम्परा के अनुसार ढ़ोल नागाड़ो और नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया!छात्रों द्वारा रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुति पेश किया गया!इस अवसर पर दशरथ साहू, रणधीर कुमार, चन्द्रदेव उराव, अर्चना कुमारी, सूरजदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे छात्र अभिभावक उपस्थित थे!

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *