राँची जिला दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न :नई कार्यकारिणी की घोषणा

The Ranchi News
3 Min Read

राँची :- राजस्थान मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति सेवा सदन परिसर में रविवार को राँची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी दुर्गोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान इस वर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

*बैठक में प्रमुख निर्णय*

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित, संरक्षक राहुल अग्रवाल, आलोक साहू, शशांक राज, सुजीत सिंह एवं शशिकांत तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने कहा कि समिति की स्थापना का उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जब बड़े पूजा समितियों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है, तब सुरक्षा समिति के स्वयंसेवक प्रशासन के सहयोगी बनकर अपना योगदान देंगे।

समिति के संयोजक अशोक पुरोहित ने भरोसा जताया कि इस बार भी सदस्य नि:स्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह समिति समाजसेवा और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

*नई कार्यकारिणी की घोषणा*

समिति के पदाधिकारी राहुल चौधरी, शशांक राज और आलोक साहू ने संयुक्त रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

मुख्य संरक्षक – मुनचुन राय

मुख्य संयोजक – अशोक पुरोहित

संरक्षक मंडल – राहुल अग्रवाल, आलोक साहू, शशांक राज, सुजीत सिंह, शशिकांत तिवारी, संदीप गुप्ता

अध्यक्ष – कृष्णा मिश्रा

उपाध्यक्ष – रवि अग्रवाल, शुभम पुरोहित

सचिव – अमित वर्मा

कोषाध्यक्ष – दीपक गुप्ता

महामंत्री – निशान्त चौहान

मंत्री – अमित अग्रवाल

मिडिया प्रभारी – साजन कुमार

जागरूकता और अनुशासन पर विशेष ध्यान

समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने कहा कि इस बार दुर्गोत्सव के दौरान शराबबंदी को लेकर सख्ती बरती जाएगी। समिति श्रद्धालुओं से अपील करेगी कि पूजा के दौरान चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके। इसके लिए सुरक्षा समिति द्वारा जागरूकता मार्च भी निकाला जाएगा। इसके अलावा, सभी बड़े पूजा पंडालों में मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

बैठक में समिति के नितीश मिश्र, विपुल मिश्र, भावेश शर्मा, विकास साव, गुड्डू सिंह, कुशाग्र सिंह, भूषण कुमार, अमित अग्रवाल, ऋषभ सिंह, आकाश शर्मा, अंकित सोनी, शुभम सोनी, रवि अग्रवाल, निशान्त चौहान, शुभम दूबे, रोबिन कुमार, राहुल सिंह, राजीव सिंह, सुमित सोनी, विकास कुमार, अभिषेक सिंह, संतोष साहू, मनीष केशरी, आलोक कुमार, हेलो कुमार, पंकज राणा, वृंदा बर्णवाल, रवि शंकर, गौरव कुमार, अमन कुमार, अभिमन्यु आनंद, अजय कुमार, किशन मोदी, कमल मोदी, रवि सिंह और कृष्णा वर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *