टैक्स फेल और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 22.05.2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची अखिलेश कुमार द्वारा कचहरी चौक, मोरहाबादी एवं मेसरा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जाँच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।

*189 वाहनों की जांच, 26 वाहनों से वसूला गया 603002 रुपये का जुर्माना*

वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 189 वाहनों की जाँच की गई। बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जाँच में 26 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। जिनपर 603002 रुपये का दण्ड अधिरोपित किया गया।

*05 वाहनों को किया गया जब्त*

वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 05 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त 04 वाहनों को मेसरा एवं एक वाहन को मोरहाबादी टीओपी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *