Ranchi:- रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रान्तर्गत रांची नगर निगम की परिसंपत्तियों का जी.आई.एस. आधारित एप्लीकेशन विकसित करने का कार्य झारखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर (JSAC) को सौंपा गया था। JSAC द्वारा उक्त कार्य के लिए एप्लीकेशन विकसित कर लिया गया है तथा परिसंपत्तियों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है। अब परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग कार्य क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से किया जाना है।
इस कार्य हेतु कर संग्रहकर्ता, राजस्व निरीक्षक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर, कनीय अभियंता सहित सभी फील्ड स्टाफ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सुचारु रूप से संपादित करने के लिए आज दिनांक 11.09.2025 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें JSAC के प्रतिनिधि के द्वारा एप्लीकेशन की विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार, श्री मुकेश रंजन, श्री निकेश कुमार एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
