प्रशासक की पहल, अब निगम कार्यालय में लगेगा जनता दरबार

The Ranchi News
1 Min Read

*रांची* : प्रशासक की पहल पर राँची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी सम्मानित रांचीवासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। कल दिनांक 03.05.2025 से इस सकारात्मक पहल की शुरुआत की जायेगी, जिसके तहत् सभी सम्मानित नागरिक निगम कार्यालय में राँची नगर निगम स्तर से संबंधित कार्यों/ सेवाओं के संबंध में पदाधिकारियों से अपने शिकायत / परिवाद / सुझाव प्रत्यक्षत रूप से दें पायेंगे।

उक्त जनता दरबार में सभी सहायक प्रशासक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निगम के रिव्यू हॉल में उपस्थित होकर आमजनों से मुलाकात करेंगे एवं निगम से संबंधित सेवाओं के संबंध में शिकायत / परिवाद / सुझाव प्राप्त करेंगे तथा अविलंब समाधान कराना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त पदाधिकारी निम्न कार्यदिवस पर उपस्थित रहेंगे:-

1. श्री गोपेश कुंभकार

सहायक प्रशासक

सोमवार

2. श्री दिलीप कुमार

सहायक प्रशासक

मंगलवार

3. श्रीमती निहारिका तिर्की

सहायक प्रशासक

बुधवार

4. श्री चन्द्रदीप कुमार

सहायक प्रशासक

गुरूवार

5. श्री निकेश कुमार

सहायक प्रशासक

शुक्रवार

6. सूरज प्रकाश सिंह चौधरी

सहायक प्रशासक

शनिवार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *