79वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची नगर निगम कार्यालय में प्रशासक सुशांत गौरव ने ध्वजारोहण किया।

The Ranchi News
1 Min Read

रांची, 15 अगस्त: 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रांची नगर निगम कार्यालय में एक भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह के दौरान अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविन्द्र कुमार एवं उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, निगम के अभियंतागण तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की पुनः पुष्टि की।

🇮🇳 रांची नगर निगम की ओर से सभी नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *