प्रशासक, रांची नगर निगम संदीप सिंह के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

The Ranchi News
2 Min Read

रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत नागरिक सुविधा प्रदान करने एवं शहर में संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था हेतु निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज दिनांक 09.05.2025 को प्रशासक, रांची नगर निगम संदीप सिंह के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में उनके द्वारा कचहरी चौक, नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट से मछली घर होते हुए पूरे मोराबादी क्षेत्र तक का भ्रमण निगम के पदाधिकारियों के साथ किया गया एवं निम्न दिशा-निर्देश दिए गए :-

•निरीक्षण क्रम में उनके द्वारा मार्ग पर अवस्थित मॉड्यूलर टॉयलेस्ट एवं मोराबादी स्थित एरोबिक बायो टॉयलेट की सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, एवं स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों को प्रतिदिन इसके साफ़-सफ़ाई की मॉनिटरिंग करने एवं ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव करने का निर्देश दिया गया।

•उनके द्वारा स्वच्छता शाखा की टीम को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में शहर के मुख्य पथों पर डंप कूड़ा ना दिखे तथा सुपरवाइजर इसकी निगरानी करे। साथ ही मोराबादी क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह साफ़-सफ़ाई के कार्य जल्दी की जाए ताकि मॉर्निंग वॉकर्स को एक स्वच्छ वातावण मिल सके। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में पेड़ो की टहनियों की ट्रिमिंग करने का निर्देश दिया गया।

•उनके द्वारा मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस के समीप भूमि पर निगम स्तर से इंदौर के तर्ज पर फूड हब के रूप में विकसित करने हेतु योजना तैयार करने का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिया गया।

•क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, स्वच्छता शाखा एवं स्वास्थ्य शाखा की टीम उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *