पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड का उद्बोधन

The Ranchi News
3 Min Read

 राँची:-पुलिसकर्मीगण एवं मेरे अन्य सहकर्मी, प्रेस मीडिया के बन्धुओं तथा उपस्थित आप सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाइयाँ देती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सभी एवं आपके परिजन स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु एवं समृद्ध रहें।

*वर्ष-2025 में झारखण्ड पुलिस द्वारा किये गये कार्यः-*

*नक्सलियों के विरूद्ध किये गये कार्यः-* झारखण्ड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष-2025 में राज्य में कुल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 32 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

*संगठित आपराधिक गिरोह के विरूद्ध किये गये कार्यः-* ए०टी०एस० द्वारा कुल-30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा इस गिरफ्तारी में HuT(HIZB UT-TAHIRIR) के 05 सक्रिय क्रियावादियों शामिल है।

*अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध किये गये कार्यः-*

वर्ष 2025 में अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग / व्यापार में संलिप्त कुल-706 कांड प्रतिवेदित हुए तथा 883 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल-58.77 करोड़ (अंठावन करोड़ सतहत्तर लाख) रूपये के साथ कई प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को जप्त किया गया।

*साईबर अपराध के विरूद्ध किये गये कार्यः-*

वर्ष 2025 में साईबर अपराध से संबंधित कुल-1413 कांड प्रतिवेदित हुए एवं इन कांडो में 1268 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल-90,88,400 (नब्बे लाख अठासी हजार चार सौ) रूपये के साथ कई अवैध वस्तुएँ जप्त की गई। इसके अतिरिक्त साईबर अपराध से संबंधित करीब 38.67 (अड़तीस करोड़ सड़सठ लाख) रूपये फ्रीज किये गये तथा कुल-1,48,05,518/- (एक करोड़ अड़तालीस लाख पाँच हजार पाँच सौ अठारह) रूपये पीड़ित को उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त प्रतिबिम्ब ऐप का प्रयोग करते हुएकुल-140 कांड प्रतिवेदित हुए एवं इन कांडों में कुल 642 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-1008 मोबाईल फोन एवं 1332 सिम कार्ड बरामद कर जप्त किए गए।

*जन शिकायत समाधान कार्यक्रमः-*

आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय स्तर से एवं राज्य के सभी जिलों में ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गयी एवं आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

गणतंत्र दिवस हमे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग को याद करने का अवसर देता है। आज के दिन हम अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर संविधान में निहित प्रावधानों / मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और अधिक समावेशी भारत बनाने के साथ झारखण्ड को अपराध नक्सल मुक्त राज्य बनाने की ओर अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करें।

इन्हीं चन्द पंक्तियों के साथ अपनी वाणी को विराम देती हूँ।

जय हिन्द ! जय झारखण्ड !

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *