संवाददाता: रेखा प्रजापति
Ranchi:- (1.) निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड संख्या 06 होल्डिंग संख्या 006000242400014, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल Thru the secretary Sri Sukhnath Mahto, Opp- PHD Colony, Booty more, Ranchi का बकाया राशि 12,15,641/-रू० भुगतान हेतु 03 (तीन) बार नोटिस निर्गत किया गया। नोटिस निर्गत करने उपरांत कर वसूली का कार्य कर रही एजेन्सी के कर-संग्रहकर्ता, निगम के अधिकारी, कर-संग्रहकर्ता द्वारा बकाया राशि भुगतान करने का अनुरोध निरंतर किया गया। परन्तु धृतिधारक के द्वारा भुगतान नहीं किया गया।
(2.) निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड संख्या 27/23 होल्डिंग संख्या 027000315000D1, शाद हनान, Food Court, fourth floor, R-Ali grand mall, R Ali Building Main Road Ranchi के धृतिधारक को बकाया राशि 6,55,440/- रू० भुगतान कार्यालय के द्वारा हेतु 03 (तीन) बार नोटिस निर्गत किया गया। नोटिस निर्गत करने उपरांत कर वसूली का कार्य कर रही एजेन्सी के कर-संग्रहकर्त्ता, निगम के अधिकारी, कर-संग्रहकर्ता द्वारा बकाया राशि भुगतान करने का अनुरोध निरंतर किया गया। परन्तु धृतिधारक के द्वारा भुगतान नही किया गया।
झारखण्ड नगर पालिका अधिनियम 2011 के धारा 184 के उप कंडिका (ड) के तहत बकायेदार के नाम बैंक खाता तथा अन्य वित्तिय प्रपत्र चाहे एकल या संयुक्त रूप से धारित हो, जब्त करने और वसूल करने हेतु वारंट निर्गत करने के प्रावधानों का उपयोग करते हुए छोटानागपुर पब्लिक स्कूल एवं शाद हनान का Bank Account Freeze करने हेतु Lead development manager को पत्राचार किया गया है।
अपील:- निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि अपने बकाया राशि का ससमय भुगतान करें अन्यथा निगम बाध्य होकर बकाया राशि वसूली हेतु विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।
आमजनों से अपील है कि अपने घृतिकर का भुगतान https://municipalservices.jharkhand.gov.in/निगम के जन सुविधा केन्द्र, डोरण्डा अंचल निगम कार्यालय के जन सुविधा केन्द्र तथा 8986627070 RMC Payment mitra के माध्यम से कर सकते है।
