रांची: रांची नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने तथा शहर की छवि को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रशासक, रांची नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर कचरा डंप न दिखें एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
इसी कड़ी में आज दिनांक 12.09.2025 को उप प्रशासक श्री रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम द्वारा कचहरी चौक से जेल चौक, सर्कुलर रोड, लालपुर चौक, कोकर रोड, पुरुलिया रोड, प्लाजा चौक, मेन रोड, शहीद चौक और जयपाल सिंह स्टेडियम मार्ग तक का निरीक्षण किया गया।
> निरीक्षण के दौरान 3 स्थानों पर डंप कूड़ा एवं निर्माण सामग्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई तथा कुल ₹15,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गयाः-
1. ग्राम उद्योग तेल मिल, शहीद चौक ₹5000
2. कैलाश एंड कंपनी, शहीद चौक ₹5000
3. कृष्ण गोपाल जी, लालपुर चौक ₹5000
> निरीक्षण में अधिकांश क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जहां गंदगी दिखी, वहां सुपरवाइजर को तत्काल सफाई कराने व अपने क्षेत्र की निरंतर मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और खुले नालों को स्लैब से ढकने का भी निर्देश दिया गया।
> पुरुलिया रोड पर एक ठेला संचालक द्वारा सड़क किनारे चाय के कप फेंके जाने पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सफाई कराई गई।
➤ रांची नगर निगम सभी भवन मालिकों और प्रतिष्ठानों को पुनः निर्देशित करता है कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर ही निगम के वाहनों को दें। किसी भी परिस्थिति में मिक्स कचरा संग्रहित नहीं किया जाएगा। मिक्स कचरा देने या सार्वजनिक स्थलों पर कचरा / सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भ्रमण दल में सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार, श्री मुकेश रंजन, नगर प्रबंधक, इंफोर्समेंट टीम एवं वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
