महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सभी जिला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सभी जिला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में आमजनों के शिकायतों का त्वरित निवारण हेतु उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। दिनांक-16.04. 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में राँची जिला अन्तर्गत कुल 17 स्थलों पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों के अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे तथा अन्य आवेदन घरेलु हिंसा अत्याचार, ठगी, से संबंधित अन्य प्रकार के कुल 266 शिकायते प्राप्त हुई है। जिसमें से संबंधित थानों में तत्काल 11 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिये गए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जिसमें नागरिकों में विश्वास एवं संतोष की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से जिला पुलिस ने जनहित में तत्पर होने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत गुमशुदा बच्चो एवं महिला सुरक्षा संबंधित कानून, पिड़ितों को मुआवजा नये अपराधिक कानून के अंतर्गत Zero FIR एवं ऑन लाईन एफ०आई०आर० प्रणाली, डायल 112 तथा 1930 (साईबर फाड), ए०सी०/एस०टी० अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, संपत्ति मूलक अपराध, सड़क सुरक्षा, साईबर अपराधियों द्वारा ठगी के तरीके तथा अवैध रूप से नागरिकों से डिपोजीट प्राप्त करने वाली संस्था चीट-फंड नन बैंकिंग आदि, मानव तस्करी नशीले पदार्थ का सेवन / बिक्री की रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई।

राँची जिला का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस केन्द्र के सभागार हॉल में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री मनोज कौशिक, (भा०पु०से०) पुलिस महानिरीक्षक, (मु०) राँची के द्वारा की गई, जिसमें पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, पुलिस अधीक्षक नगर, राँची, एल. ए.डी.सी. राँची, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची, पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची उपस्थित थे। अन्य आयोजन स्थलों पर पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक व थाना प्रभारी के अतिरिक्त अंचलाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आगन्तुक शिकायकर्ताओं के द्वारा पुलिस के इस पहल को काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय बताया गया तथा आभार व्यक्त किया गया है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा। आमजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने व त्वरित समाधान हेतु निम्नलिखित माध्यम से

संपर्क किया जा सकता है :-

1. फोन नं0 :- +91-8987790619

2. व्हॉटसएप नं० :- +91-8987790619

3. Email:janshikayat-ranchi@jhpolice.gov.in

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *