नामकुम थाना के दरोगा को घूस लेते एसीबी ने किया अरेस्ट

The Ranchi News
2 Min Read

रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के द्वारा रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम ने नामकुम थाना के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आशीष यादव नाम के व्यक्ति ने एसीबी में लिखित आवेदन देकर कहा था कि एक लड़की के साथ सगाई हुई थी। लेकिन किसी वजह से सगाई टूट गई। इसे लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था। इस केस के जांच का जिम्मा दरोगा चंद्रदीप प्रसाद को मिला था। आशीष यादव को कोर्ट से बेल भी मिल गया था। इसके बाद केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा आशीष यादव से एक लाख रुपया का मांग कर रहा था। इसके बाद आशीष यादव ने इसकी शिकायत एसीबी

से की। एसीबी रांची के द्वारा पूरे मामला का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके

बाद रांची एसीबी की टीम ने शुक्रवार को नामकुम थाना परिसर से दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *