स्वास्थ्य के लिए एक अनोखा अवसर: मेदांता मेडिक्लिनिक, रांची में आरोग्य मेला का शुभारंभ

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: मेदांता मेडिक्लिनिक, शाह काॅर्पोरेट, अपोजिट अटल स्मृति वेंडर मार्केट, कचहरी रोड, रांची में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए आरोग्य मेला आज सोमवार 18 अगस्त से शुरू हो गया जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मरीजों फ्री जांच की जायेगी। मेला का उद्घाटन डाॅ. एस. विक्रम (जेनेरल मेडिसिन), डाॅ. कुमार शुभम (डर्मेटोलाॅजिस्ट), डाॅ. ज्योति राॅय (महिला रोग विशेषज्ञ), डाॅ. रवि रौशन (दंत चिकित्सक) एवं आर्य समाज मंदिर के सचिव श्री अजय आर्या, मारवाड़ी जिला सम्मेलन के अध्यक्ष श्री ललित पोद्दार, एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री लालदेव सिंह और पीएनबी रिट्रीज एसोसिएसन के श्री अनिल सिन्हा ने आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। इसमें अन्य विभागों के अलावा डर्मेटोलाॅजी, डेंटल, आंख की बीमारी तथा महिला रोग भी शामिल हैं। इस मेले में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने वाले लोगों को ई.सी.जी., रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की फ्री जांच के अलावा कई अन्य जांच भी शामिल है। इस अभियान के तहत जेनरल फिजिशियन पहले मरीज की जांच करेंगे। इस दौरान लोगों को स्पेशिलिटी चेकअप की सुविधा दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए 62079 01913 पर फोन करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यह जानकारी देते हुए मेदांता हाॅस्पिटल, रांची के हाॅस्पिटल डायरेक्टर श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि मेदांता मेडिक्लिनिक में वे सारी सुपर स्पेशिलिटी सुविधाएं मिल रही हैं जो हमारे मेन हाॅस्पिटल में मिल रही है।

श्री कुमार ने कहा कि मेडिक्लिनिक में हृदय रोग, यूरोलाॅजी, गैस्ट्रोएंटरोलाॅजी, आर्थोपेडिक समेत कई प्रमुख विभागों की ओपीडी चल रही है जिसमें हाॅस्पिटल के सीनियर डाॅक्टर मरीजों को देखते हैं। इसके अलावा यहां अल्ट्रासाउंड, कार्डियेक जांच, मैमोग्राफी तथा अन्य जांचों की सुविधा भी यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ‘रोकथाम इलाज से बेहतर है’ को ध्यान में रखकर हमने लोगों के निरोग स्वास्थ्य के लिए आरोग्य मेला शुरू किया है जिसमें आकर रांची शहर के लोग अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कई सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *