*रांची* : प्रशासक की पहल पर राँची नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत 3 मई से की गई थी। आज नगर निगम के जनता दरबार का तीसरा दिन था।
जिसमें आज, राँची नगर निगम में आयोजित जनता दरबार में कुल 16 शिकायत प्राप्त हुए, जिसपर ऑन-स्पॉट कार्रवाई की गई। वही जनता दरबार के पहले दिन 24 शिकायतें, दुसरे दिन 14 शिकायतें और आज तीसरे दिन 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें तुरंत करवाई की गई।
बता दे कि रांची नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार प्रति कार्यदिवस प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सम्मानित नागरिक यहां उपस्थित होकर निगम से संबंधित सेवाओं के संबंध में अपने शिकायत/परिवाद/सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखें, जिसका समाधान अविलंब कराना सुनिश्चित किया जायेगा।