रांची: राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और झारखंड के विपक्षी पार्टी पर वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त किया।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव ने कहा कि वर्तमान समय में देश एक बहुत बड़े संकटकाल से गुजर रहा है। भारत के संविधान मे हमारे देश की सार्वभौमिकता को अक्षुण रखने के लिए सेवा की परिकल्पना की गई एवं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेवा में से भारतीय सेना गिनी जाती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता हर पल सेना को तोड़ने जैसा है। उनके विरुद्ध अमर यदि बयान और शब्दों का प्रयोग करना भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता है। मध्य प्रदेश के मंत्री ने महिला अधिकारी के बारे में जो बयान दिया है वह अक्षम में है. इस विषय पर कोर्ट में FIR करने की बात कहती है। परंतु गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है। भाजपा को इस मंत्री पर अभिलंब कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विषय पर कहा की बीजेपी तिरंगा यात्रा के माध्यम से नौटंकी कर रही है।