संविधान बचाओ रैली की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गई।

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: संविधान बचाओ रैली की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष रांची से आने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष,महासचिव एवं प्रमुख कांग्रेसजन,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवा दल,इंटक, ओबीसी,अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,फिशरमैन कांग्रेस,विधि विभाग,पंचायती राज,पूर्व सैनिक विभाग,रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कमलेश ने विभिन्न मोर्चा संगठनों अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को रैली के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस क्रम में कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों,युवाओं विभिन्न समुदायों का अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचल कर तानाशाही रवैये के साथ निरंकुश शासन प्रणाली अपनायी जा रही है। छात्रों का भविष्य,युवाओं के सपने,महिलाओं का सम्मान, नागरिकों का आत्म सम्मान कुचला जा रहा है,अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे लोगों की आवाज कोई नहीं सुन रहा न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने की कोशिश की जा रही है,संविधान की मूल प्रस्तावना को तार तार करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके विरोध में कांग्रेस खड़ी है,कांग्रेस उनके मंसूबों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अग्रीम मोर्चा संगठनों को संविधान के संदर्भ में महाविद्यालय,विश्वविद्यालय, युवाओं,महिलाओं और किसानों के बीच विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।समाज के इन प्रमुख वर्गों के बीच जागरूकता फैलने से आम लोगों को स्वतः संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी होगी। संविधान बचाओ अभियान अगले 40 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और गंभीरता के साथ इस अभियान की समीक्षा दैनंदिन की जाएगी। एनएसयूआई को विशेष कर पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से शिक्षण संस्थानों महिला कांग्रेस को स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समिति से संपर्क कर अभियान की जानकारी देकर रैली में सम्मिलित करने की मुहीम चलाने का निर्देश दिया गया,युवा कांग्रेस को विभिन्न युवा संगठनों धार्मिक-सामाजिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियां चलाने वाले युवाओं से संपर्क कर अभियान एवं रैली के संबंध में जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की शहजादा अनवर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रदीप तुलस्यान, जयशंकर पाठक, संजय पांडे, अमूल्य नीरज खलको,आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता छोटू,सोनाल शांति,अभिलाष साहू, शकील अंसारी ,अमरिंदर राजन वर्मा,राकेश किरण महतो,कुमार राजा, राकेश महतो विनय उरांव, सूर्यकांत शुक्ला, सुरजीत नाग वाला,अख्तर अली, जोसाई मार्डी, प्रशांत पांडेय, बबलू शुक्ला, पप्पू अजहर, मेरी तिर्की, राजू वर्मा, नीतू देवी, धीरज सिंह संजय कुमार, अनीता टोप्पो, मो रूसतम अली, महमूद अली, सीमा साहु, पार्वती सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *