रांची: दिनांक 10 मई 2025 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक राँची स्थित होटल रैडिसन ब्लू में निर्धारित है। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को कार्य एवं दायित्व निर्वहन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी कोषांग अभी से ही कार्य प्रारंभ कर दें।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक, यातायात डॉ. कैलाश करमाली सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।