झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित कार्य समिति की बैठक की गई।

The Ranchi News
6 Min Read

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित कार्य समिति की बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बीएनआर चाणक्य के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशिष्ट अतिथि संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के राजू उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित पदाधिकारी ने अपनी बातें बैठक में रखी।

बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि झारखंड में सरकार बनने से उत्साह जनक स्थिति है। हम चुनाव जीत जाते हैं तो हमारा दायित्व खत्म नहीं होता बल्कि जीत के बाद अपने आईडियोलॉजी को लागू करना महत्वपूर्ण है। हर किसी को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलता है, परिस्थितिवश कई उम्मीदवारों में से किसी एक को हीं मौका मिलता है, संगठन का काम भी बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्रियों विधायकों सांसदों को यह नहीं समझना चाहिए कि उनकी वजह से संगठन है बल्कि संगठन की वजह से ही वह हैं,उन्हें संगठन की मजबूती के बारे में भी सोचना होगा, जनता के वायदे पूरे करने होंगे। मैंने भी प्रखंड अध्यक्ष से लेकर यहां तक का सफर पूरा किया है लेकिन मैं संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि मेरा यह मानना है कि मेरे जो उसूल है उसे पूरा करना है, समाज और जनता के लिए संघर्ष करना है अभी कई काम बाकी हैं। अगर आप उसूल पर चलते हैं तो कोई आप पर उंगली नहीं उठायेगा, संगठन में यही होना चाहिए, हमें जो पद मिलता है उसे संभाल कर काम करना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करना होगा, मेहनत करने से इज्जत मिलता है अगर संगठन मजबूत है तो आपको भी सम्मान मिलेगा। “मैं” नहीं “हम” पर भरोसा करें। संविधान बचाओ रैली के सफल आयोजन के लिए पूरे झारखंड कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता और यहां की जनता बधाई की पात्र है। अनुच्छेद 15 (5)को अमल में लाने हेतु हमें कोशिश करना है निजी संस्थानों में भी आरक्षण लागू करना होगा यह संशोधन कांग्रेस की ही देन है, 50% आरक्षण की सीमा को बढ़ाना चाहिए।

संगठन महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद हैं। झारखंड में पंचायत स्तर पर कमेटी को जल्द से जल्द पूरा करना है, हम कागजी कमिटी नहीं चाहते हमें जमीन पर काम करना होगा। 2025 हमारे लिए महत्वपूर्ण है, यह वर्ष संगठन के लिहाज से कांग्रेस के रिवाइवल का समय है, हमें जिम्मेदारी उठानी होगी। पूरे देश के लिए जातिगत जनगणना एक संवेदनशील मुद्दा है,कांग्रेस के इतिहास में जातिगत जनगणना की लड़ाई जितना बहुत बड़ी जीत है। हमारे लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है हम सभी को समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।

के राजू ने कहा कि हमारे सामने तीन महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हमें संगठन मजबूत करना है इसके लिए पूर्व में ही आप सभी को निर्देश दिया जा चुका है,हमें जमीनी स्तर पर संगठन तैयार करना है जो कागजी नहीं होगा हर हाल में इसकी समीक्षा हर स्तर पर समय-समय पर होगी। संगठन मजबूतीकरण की दिशा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजनीतिक दलों पर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां होती हैं, हमे जनमुद्दों को चिन्हित कर उस पर काम करना है। 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत जो आज हुई है उसे अगले 30 मई तक घर-घर पहुंचाना है,अगले 10 दिनों में जिला स्तर पर रैली संपन्न करना है और उसके बाद विधानसभा स्तर पर फिर हमें घर-घर संपर्क अभियान चलाना है इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना हमारा विषय है, इसे हमें घर-घर पहुंचाना है, अगले 100 दिनों का जो टास्क पूर्व में दिया गया है उसे पूरा करें इस संगठन मजबूत होगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन की विगत 6 महीनो की पूरी गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगे के कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत जातिगत जनगणना सहित तमाम जन मुद्दे घर-घर तक पहुंचाये जाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से बेला प्रसाद कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, सुखदेव भगत,कालीचरण मुंडा,राजेश कच्छप, गुरदीप सिंह सप्पल प्रणव झा,विक्रांत भूरिया, राजेश लिलोठिया ,अलका लांबा, दीपिका पांडे,इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की ,डॉ अजय, रामेश्वर उरांव बंधु तिर्की,शहजादा अनवर,जलेश्वर महतो, राजेश ठाकुर, प्रदीप बालमुचू सुबोध कांत सहाय, अनूप सिंह ,सुरेश बैठा,बन्ना गुप्ता,बादल पत्र लेख, ममता देवी, नमन विक्सल कौनगारी, भूषण बाड़ा, श्वेता सिंह,फुरकान अंसारी, राकेश सिन्हा,सतीश पौल मुजनी, संजय पांडे, अमूल्य नीरज खलको, आलोक दुबे ,राजेश गुप्ता, किशोर शाहदेव,गजेंद्र सिंह,सोनाल शांति, अभिलाष साहू, एम तौसीफ, मंजूर अंसारी, अभिजीत राज गुंजन सिंह,नेली नाथन, शांतनु मिश्रा,सुल्तान अहमद खान,बजिंदर सिंह, अजय दुबे, मणि शंकर,प्रदीप तुलस्या, रमा खलको,भीम कुमार ,राकेश किरण महतो,कुमार राजा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *