By:- Rekha Prajapati
रांची में रामनवमी त्यौहार पर नारी शक्ति का उत्साह चरम पर देखा गया। राम जन्मोत्सव के अवसर पर “*लक्ष्य विकास हमारा प्रयास*” ग्रुप सेक्टर 2 की महिलाओं के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। अस्त्र-शस्त्र के संग शोभायात्रा में 300 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुई। यह शोभायात्रा गायत्री मंदिर पुराना विधानसभा से प्रारंभ होते हुए पंचमुखी मंदिर सेक्टर 2 तक जाकर समाप्त हुई। सिर पर पगड़ी और मां भवानी की लाल चुनरी ओढ़े इस शोभा यात्रा में नारी शक्ति के द्वारा तलवार प्रदर्शन के साथ, महिलाएं पैदल यात्रा करते हुए राम धुन पर जमकर झूमती नजर आई।
नारी शक्ति ग्रुप की सचिव नीलम चौधरी ने बताया कि हर साल यहां की महिला संगठन के द्वारा शोभा यात्रा निकाला जाता है और रामनवमी पर काफी उत्साह के साथ महिलाएं शामिल होती है।
Jay Shiri ram