सीसीएल में 7 और 8 नवंबर को ‘सतर्कता महोत्सव 2025’ का होगा भव्य आयोजन

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत इस वर्ष “सतर्कता महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 7 एवं 8 नवम्बर 2025 को सीसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य कर्मचारियों तथा नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय है “Vigilance: Our Shared Responsibility / सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी”।

*कार्यक्रम की रूपरेखा:*

7 नवम्बर 2025 को प्रारंभिक समारोह (Inaugural Function) सुबह 10 बजे से आयोजित होगा, जिसके बाद प्रतिभागियों के लिए कई रंगारंग एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी-

*• Street Painting Competition (2 सदस्यीय टीम)*

*• Rangoli Competition (2 सदस्यीय टीम)*

*• Pot Painting (2 सदस्यीय टीम)*

*• Nari Shakti Vandan (Group Event)*

दूसरे दिन 8 नवम्बर 2025 को *Face Painting Competition (2 सदस्यीय टीम)* और *Solo Song Competition* आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का समापन Valedictory Session के साथ किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिए गए QR कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

श्री आलोक कुमार गुप्ता (विभागाध्यक्ष, सीसी & पीआर डिपार्टमेंट) : 8210627446

श्री मनीष कुमार तिवारी (सहायक प्रबंधक, सीसी & पीआर डिपार्टमेंट) : 9118413325

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *