बेटे की मौत पर एक आश्रित को मुआवजा के तौर पर 4 लाख का चेक दिया गया

The Ranchi News
6 Min Read

राँची:- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज दिनांक- 29 जुलाई 2025 को सभी प्रखंडो/ अंचलो में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

रांची जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों और प्रखंडों में *जनता दरबार* का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के कुशल मार्गदर्शन में यह पहल जनता और प्रशासन के बीच एक जीवंत और प्रभावी संवाद मंच के रूप में उभर रही है, जो आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत कर रही है।

राँची जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण, और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं।

*◆जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया*

चान्हो अंचल के एक आवेदक द्वारा मौजा चटवल, अंचल चान्हो के खाता संख्या- 20, प्लॉट संख्या- 162 रकबा 20 डिसमिल भूमि से अपनी खरीद भूमि का रकबा 20 डिसमिल जमीन का विरोध किया था, ताकी खतियानी रैयत के वंश भूमि पर दावा कर विवाद उत्पन्न ना कर सके। राजस्व उपनिरीक्षक से जाँच प्रतिवेदन प्राप्त किये जाने पर आवेदित भूमि पर आवेदक का घर बना हुआ पाया गया, जिसपर दस्तवेज के आधार पर बिक्रेता के खाता में पंजी 2 में सुधार किया गया। जिसको लेकर आवेदक द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

*◆उपायुक्त राँची के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में यथाशीघ्र कार्य सम्पादित किये जाने हेतु प्रशंसा एवं अभार व्यक्त किया गया*

सुधार हेतु सेवानिवृत दम्पति अशोक कुमार सिन्हा एवं श्रीमती आशालता सिन्हा लगातार 05 वर्षों से अपने खरीदी गयी भूमि का रकबा सुधार हेतु अंचल कार्यालय कांके का चक्कर लगा रहे थे।

प्रभारी अंचल अधिकारी श्री विजय कुमार के पास श्री अशोक कुमार सिन्हा लगभग 01 हफ्ता पहले मिले एवं भूमि सुधार से संबंधित आवेदन समर्पित किये प्राप्त आवेदन के आधार पर अंचलाधिकारी श्री विजय कुमार के द्वारा संज्ञान में लेते हुए राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल निरीक्षक से 07 दिनों के अंदर जांच करा कर भूमि का ऑनलाईन सुधार कर दिये।

कार्य हो जाने के उपरांत श्री अशोक कुमार सिन्हा ने कार्यालय आकर अंचलाधिकारी को धन्यवाद दिये साथ ही उपायुक्त महोदय के निदेश पर आयोजित जनता दरबार में यथाशीघ्र कार्य सम्पादित किये जाने हेतु उपायुक्त महोदय का प्रशंसा एवं अभार व्यक्त किया।

*बेटे की मौत पर एक आश्रित को मुआवजा के तौर पर 4 लाख का चेक दिया गया*

अरगोड़ा क्षेत्र के कडरू में डूबने से हुई बेटे की मौत पर एक आश्रित को मुआवजा के तौर पर 4 लाख का चेक अंचल अधिकारी अरगोड़ा श्री सुमन कुमार द्वारा चेक दिया गया। जिस पर आश्रित द्वारा जिला प्रशासन का शुक्रिया किया गया।

*◆ मौके पर समाधान, त्वरित कार्रवाई का आश्वासन*

जनता दरबार में कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए अधिकारियों ने शीघ्र जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह पहल नागरिकों को उनके लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रही है।

जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सभी अंचलों में आयोजित हुआ “जनता दरबार”

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर ऑन द स्पॉट हुआ मामलों का निष्पादन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार रांची जिला के सभी अंचलों में “जनता दरबार” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निष्पादन करना था।

जनता दरबार में मुख्य रूप से आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, केसीसी प्रमाण पत्र तथा पंजी-2 में सुधार से संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

*◆ अंचल स्तर पर निष्पादित मामलों का विवरण इस प्रकार है*

👉🏻 नामकुम – 163

👉🏻 अरगोड़ा – 143

👉🏻 बड़गाईं – 101

👉🏻 बेड़ों – 95

👉🏻 अनगड़ा – 45

👉🏻 रातू – 40

👉🏻 नगड़ी – 38

👉🏻 सोनाहातू – 35

👉🏻 ओरमांझी – 32

👉🏻 खलारी – 27

👉🏻 राहे – 26

👉🏻 बुंडू – 24

👉🏻 इटकी – 22

👉🏻 हेहल – 20

👉🏻 सिल्ली – 20

👉🏻 तमाड़ – 17

👉🏻 लापुंग – 14

👉🏻 मांडर – 11

👉🏻 चान्हो – 08

जनता दरबार में आए मामलों का निष्पादन मौके पर ही करते हुए संबंधित लोगों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को बिना किसी विलंब के आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जनता दरबार के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएं और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान हो।

*◆ जनता दरबार में अंचलवार समाधान*

यह कार्यक्रम हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जनता दरबार में अंचलवार समाधान किया जा रहा हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *